फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद से होगा पोर्टल का शुभारंभ

Sat, 12 Aug 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि सालाना 1 लाख 80 हजार से तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। आगामी 15 अगस्त से इस योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इस पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल फतेहाबाद से करेंगे। इसके लिए 14 अगस्त को डीपीआरसी हाल में शुभारंभ कार्यक्रम होगा। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के प्रदेश के 30 लाख परिवार पहले से योजना का लाभ ले रहे हैं, अब 8 लाख और परिवार इस योजना से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें