फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक अनियमितताएं नहीं होती दूर, तब तक शुरू नहीं होगा पशु मेला

Sat, 10 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिला प्रशासन ने भूना धांगड बाईपास पर लगने वाले पशु मेले बारे में एक बार फिर से यू-टर्न ले लिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को निर्देश जारी करते हुए बताया है कि अभी तक रविवार को आयोजित होने वाले पशु मेले को शुरू नहीं किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पशु मेला को दोबारा शुरू करने बारे उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक 28 जुलाई को हुई थी, उस बैठक में निर्णय लिया गया था जब तक अनियमितताओं को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक मेला शुरू नहीं होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पशु मेला ग्राउंड में पशुओं के लोडिंग और अनलोडिंग का स्थान, जोहड़ और रास्तों का निर्माण हो। यह कार्य पूर्ण होने पर ही मेला शुरू करने बारे निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों बारे पशु मेला लगने बारे भ्रांतियां फैलाई जा रही है। उन्होंने पशु मेले से जुड़े व्यक्तियों से अपील की है कि जब भी पशु मेला आरंभ हों, तब सरकारी हिदायतों और नियमों की पालन करवाने में प्रशासन का सहयोग करें। माना जा रहा है कि डीसी की अनुमति बैठक में दी गई थी। लेकिन बिना किसी औपचारिक पत्र के जारी हुए, पशु मेला आयोजकों ने भूना बाईपास पर मेला लगा दिया। इसे अमर उजाला ने प्रकाशित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हालांकि बीडीपीओ की ओर से ये कहा गया कि अभी पशु मेले की पूरी तैयारियां नहीं हुई हैं। तैयारियां पूरी होने के बाद ही इस दिशा में आगे कार्यवाही होगी, लेकिन एक बार फिर से पशु मेले के आयोजकों ने जल्दबाजी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर पशु मेले को 11 सितंबर से शुरू होने की अफवाहें शुरू कर दी। बताया गया है कि पशु मेला आयोजकों की ये जल्दबाजी ही पशु मेले पर भारी पड़ी है और प्रशासन की ओर से बाकायदा बयान जारी कर फिलहाल पशु मेला शुरू न करने का ऐलान किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें