फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के काम की तीन खबरें

Thu, 02 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नेशनल हाइवे पर स्थित एसडीएम आवास, जहां पर बैंक स्कवायर बनाने की मंजूरी मिली है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच बने सभी बैंकों को एक कांप्लेक्स में लेकर आने के लिए नगर परिषद ने जमीनी कवायद शुरू कर दी है। 15 दिसंबर को फतेहाबाद की जनसभा में सीएम मनोहर लाल ने नेशनल हाइवे स्थित एसडीएम आवास की जगह पर बैंक स्कवायर बनाने की घोषणा की थी, उस घोषणा की औपचारिक मंजूरी भी अब चंडीगढ़ से आ गई है। नगर परिषद के अधिकारी अब इसके लिए जमीन ट्रांसफर करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। नगर परिषद ईओ ओपी सिहाग एवं एमई एचके शर्मा ने इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी है।


राजस्व विभाग से निकलेगा जमीन का रिकॉर्ड, स्थानीय निकाय निदेशक के जाएगा भेजा
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग एवं एमई एचके शर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह जिला राजस्व विभाग एवं तहसील कार्यालय से एसडीएम आवास की जमीन का रिकार्ड निकलवाएंगे और इसे उपायुक्त फतेहाबाद के मार्फत स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को भेजा जाएगा। इसके साथ ही इस जमीन को फतेहाबाद नगर परिषद के नाम करने का भी पत्र होगा। मुख्यालय पर सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन को सरकार की ओर से नगर परिषद के नाम ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जिसके बाद इस जमीन पर एसडीएम आवास ढहाकर यहां पर बैंक स्क्वायर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नप अफसरों की मानें तो मुख्यालय से जमीन ट्रांसफर का काम होने के तीन माह के अंदर यहां पर बैंक स्कवायर का काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन



सभी बैंक होंगे एक ही परिसर में, नेशनल हाइवे से वाहनों का बोझ घटेगा
एसडीएम आवास की जगह पर बैंक स्कवायर नगर परिषद का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके तहत शहर के अंदर स्थित सभी बैंक एक ही परिसर में स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे लोगों को अलग-अलग बैंक में जाने के लिए शहर के एक कोने से दूसरे कोने में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इतना ही नहीं, बैंकों के इस परिसर में जाने से नेशनल हाइवे पर बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों का बोझ भी सड़क से हट जाएगा क्योंकि इसी परिसर में लगभग एक एकड़ की पार्किंग भी बनाई जाएगी। ऐसा होने से नेशनल हाइवे के किनारे सैंकड़ों वाहन खड़ा नहीं होंगे तो सड़क और भी चौड़ी दिखेगी और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन



पांच करोड़ ग्रांट की मंजूरी, सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगी नगर परिषद
बैंक स्क्वायर के साथ-साथ सीएम घोषणाओं के तहत की गई पांच करोड़ ग्रांट की मंजूरी भी सीएम दफ्तर से नगर परिषद पहुंच गई है। इस के साथ साथ नगर परिषद के अधिकारी अब शहर के अंदर विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने का काम शुरू करेंगे ताकि इस ग्रांट से शहर का विकास हो सके। नगर परिषद अफसरों की मानें तो सबसे पहले शहर के सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाइवे के बीचोंबीच ग्रिल बनाने का काम किया जाएगा ताकि आवारा पशु फुटपाथ के रास्ते सड़क पर ना आ सकें। इसके अलावा शहर में गलियां बनाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का काम भी किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें