युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।
गांव हिजरावां खुर्द में मंगलवार को तेज हवाओं ने एक ग्रामीण को अपने मुंह का निवाला बना लिया। ताश खेल रहे ग्रामीणों पर तेज हवा के चलते वृक्ष का टहना टूटकर गिर पड़ा। इस बीच एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद आधा दर्जन लोग बाल-बाल बच गए। इस मामले मे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को गांव के बस स्टैंड पर 6-7 ग्रामीण वृक्ष के नीचे बैठकर ताश खेल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवा चलने के कारण वृक्ष का बड़ा टहना नीचे झुक गया। जिस पर काफी देर तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। जैसे ही दोबारा तेज हवाएं चली तो वृक्ष का टहना नीचे बैठे ग्रामीणों पर गिर गया। टहना सीधे 45 वर्षीय गुरनाम के सिर पर आ गिरा इतने में बाकी लोग वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने गुरनाम को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने गुरनाम को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद ताश खेल रहे दूसरे लोगों को चोटें नहीं आई हैं। सूचना पाकर सदर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।