फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुआवजे व बीमा क्लेम को लेकर किसान 12 व 13 को भट्टू तहसील पर देंगे धरना

Fri, 09 Jan 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जलभराव से फसलों और ढाणियों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, बीमा कम्पनियों से क्लेम दिलवाने सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर किसान सभा द्वारा 12 व 13 जनवरी को भट्टूकलां में तहसील कार्यालय पर धरना देकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस प्रदर्शन में फतेहाबाद व भट्टू क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों किसान भाग लेंगे। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर किसान सभा द्वारा जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाकर किसानों को इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव बड़ोपल में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष तौर पर जिला प्रधान विष्णुदत्त व यूनिट प्रधान हंसराज पंचायत मेंबर ने भाग लिया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों को मुआवजा देने के बड़े-बड़े दावे की सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर किसान बीमा क्लेम व मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। सरकार की शह पर बीमा कम्पनियां किसानों का सारा क्लेम डकार गई है। खराब फसलों का बीमा क्लेम नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में बड़ोपल की नई 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें प्रधान शंकर लाल, सचिव महेंद्र सिंह, उप प्रधान इन्द्र सिंह व शेर सिंह, सह सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष आत्मा राम, व सदस्य प्रिन्स, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, चानन सिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, इन्द्र मोहन व सुन्दर को चुना गया।
विज्ञापन

ये हैं किसान सभा की मुख्य मांगें

1. जलभराव का मुआवजा व बीमा क्लेम तुरन्त जारी किया जाए। 2. दो दर्जन गांवों का वर्ष 2023, 24 और 25 की बकाया मुआवजा राशि तुरन्त जारी की जाए।
3. बीज बिल और बिजली बिल 2025 वापस हो।
4. मनरेगा कानून को बहाल किया जाएं।
5. किसानों व खेत मजदूरों का कर्ज माफ हो।


फोटो 2 -
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें