फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धरनास्थल पर ही दिवाली मनाएंगे किसान, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी

Thu, 05 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ओलावृष्टि से बर्बाद धान की फसल और नहरी पानी की मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने दिवाली भी लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर मनाने का एलान किया है। किसानों ने कहा कि जब तक एक लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और नहरों में लगातार दो सप्ताह पानी छोड़ने की मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने के तीसरे दिन वीरवार को सतीश बेनीवाल और छबीलदास ढाणी छतरिया ने संयुक्त अध्यक्षता की। किसान नेताओं ने कहा कि 3 नवंबर से किसान धरने पर बैठे हैं। रात को कड़ाके की ठंड के बावजूद सरकार और जिला प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। ऐसे में किसानों ने त्योहार भी धरनास्थल पर ही मनाने का फैसला किया है। दिवाली पर यहीं दीये जलाए जाएंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल बुरी तरह तबाह हो गई है। बालियों से दाने झड़ने के बाद खेतों में केवल पराली बची है। दिवाली, छठ और शादी-विवाह के सीजन में फसल बर्बाद होने से किसान और मजदूर आर्थिक संकट में हैं।
विज्ञापन

उनके सामने परिवार का पालन-पोषण करने के साथ कर्ज चुकाने की चुनौती खड़ी हो गई है। इसके बावजूद मुआवजे के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। धरने को विभिन्न किसान संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मजदूर यूनियनों ने समर्थन दिया। इस दौरान कैरांवाली के सरपंच रमेश कुमार, पूर्व सरपंच नंदी सिधू, आकाश सिधू, बलवान सिंह, सुरेंद्र गोरखपुर, बेगराज गोदारा, ओमप्रकाश डिंग, रणधीर जोधकां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें