फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने चार घंटे तक घेरा पंचायत मंत्री का कार्यालय, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के डांगरा रोड स्थित पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय का चार घंटे तक घेराव करते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंत्री के कार्यालय के सामने जुटे किसानों ने अपनी मांगों को उठाया। कोई ज्ञापन लेने नहीं आया तो किसान पंचायत मंत्री के कार्यालय के बाहर ही ज्ञापन बांधकर चले गए। बाद में इस ज्ञापन को मंत्री के भाई विनोद बबली ने लिया।
विज्ञापन

समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि टोहाना में लोगों के घरों में पानी के भी हजारों के बिल आ रहे हैं। किसानों को खराब फसलों का मुआवजा सही तरीके से नहीं बांटा जा रहा है। कुछ किसानों को मुआवजा मिला है, जबकि काफी किसान वंचित रह गए हैं। अधिकारी भी नहीं बता रहे कि किस तरीके से मुआवजा दिया जा रहा है। इसी तरह नशाखोरी, बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसी परेशानियां किसानों को झेलनी पड़ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर समिति द्वारा विधायकों के कार्यालयों का घेराव करने का कार्यक्रम चल रहा है। इससे पहले 2 जनवरी को रतिया विधायक व 8 जनवरी को फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें