फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान का गलत बीज बेचने के आरोप में दुकान के बाहर किसानों का धरना

Tue, 17 Feb 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुकान के बाहर धरना देते किसान। संवाद
विज्ञापन
रतिया। गलत किस्म का धान बीज बेचने के आरोप में किसानों ने मंगलवार को मंडी रोड स्थित बीज भंडार के बाहर धरना दिया और एक मार्ग जाम कर नारेबाजी की। पंजाब के जीरा निवासी किसान गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने 34 एकड़ जमीन में बुवाई के लिए बिल सहित पूसा 44 धान बीज खरीदा था। फसल पकने पर पता चला कि खेत में पूसा 44 की जगह पीआर 110 किस्म उगी है।
विज्ञापन


किसान का आरोप है कि गलत किस्म के कारण उन्हें सात से आठ लाख रुपये तक का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि दुकानदार ने पहले भरपाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब सुनवाई नहीं हो रही। मंगलवार को बातचीत के लिए पहुंचने पर दुकान बंद मिली, जिसके बाद किसानों ने धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के बठिंडा जिला प्रधान पुरुषोत्तम महाराज, फिरोजपुर के कैशियर जगतार सिंह, मानसा के प्रधान हरचरण सिंह तथा भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) फतेहाबाद के जिला प्रधान निर्भय रतिया और शहरी अध्यक्ष कर्मजीत सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि दोषी पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर शहर थाना प्रभारी पुष्पा टीम सहित मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को लिखित शिकायत देने को कहा और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया, हालांकि दुकान के सामने शेड के नीचे धरना जारी रखा। किसानों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर फिर से रास्ता जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें