फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसान बोले- मांगों के पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए किसान नेता
विज्ञापन
टोहाना। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के तहत किसानों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के माध्यम से मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रधान मंजीत सिंह पूर्णमाजरा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रधान ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीति लागू कर रही है। भाजपा शासन में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। नकली खाद बिक रही है। खाद के लिए किसानों को कतारों में लगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली बिलों मे भारी बढ़ोतरी कर दी है। इससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इस मौके पर प्रकट सिंह, चुड सिंह, पाल सिंह, महेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सौदागर सिंह, भीम सिंह, हरपाल सिंह, बिल्लू प्रधान,सतनाम सिंह, हरपाल सिंह, बलराज सिंह, बूटा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इन मांगों के लिए संघर्ष कर रही समिति

प्रधान ने कहा कि नहरों मे दो सप्ताह पानी देने, हाईटेंशन लाइन के लिए उचित मुआवजा देने, धरने पर बैठे मेवात के किसानों को न्याय दिलाने, स्मार्ट मीटर न लगाने, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे रद्द करने के लिए समिति प्रदेश मे आंदोलन चला रही है। किसानों की जमीन जबरदस्ती न छिनने, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, गुंडागर्दी पर रोक लगाने, ट्यूबवेल कनेक्शन बिना शर्त बिना देरी जारी करने, नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें