फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टोहाना में भड़के किसान: धान की खरीद न होने पर जाम किया हिसार-चंडीगढ़ रोड, सरकार पर लगाया आरोप

Sat, 24 Sep 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना

सार

किसानों ने सरकार व आढ़तियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जान बूझकर व्यापारियों से मिलीभगत करके हड़ताल करवा रही है ताकि किसान मजबूर होकर औने पौने दाम में फसल बेच दें।
विज्ञापन
टोहाला में सड़क पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना में धान खरीद न होने से परेशान किसानों ने शनिवार को नेशनल हाईवे 148बी पर जाम लगाकर हिसार-चंडीगढ़ रोड को बाधित कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी राजपाल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: बिना मंजूरी वाले पद पर किया था काम, SPIC के पूर्व प्रमुख की नौकरी से निकाला, 25 लाख भरने के आदेश
विज्ञापन


किसान नेता रमेश डांगरा, राजेन्द्र, लाभ सिंह, परमवीर चिल्लेवाल व अन्य किसानों ने सरकार व आढ़तियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जान बूझकर व्यापारियों से मिलीभगत करके हड़ताल करवा रही है ताकि किसान मजबूर होकर औने पौने दाम में फसल बेच दें। किसानों ने कहा कि जब तक धान खरीद शुरू नहीं होगी, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। अभी जाम लगा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिला ने कहा कि वे प्रदर्शनकारी लोगों से बातचीत कर रहे है। शीघ्र खरीद शुरू करवा देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें