फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहरी पानी की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- पूरी न होने पर आंदोलन

Tue, 23 Jun 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नहरी विभाग के अधिकारी से बातचीत करते किसान। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को भट्टू रोड स्थित नहरी विभाग के एसई कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सिंचाई मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस मांगपत्र में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश मंडा ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने नहरी पानी की कमी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए पानी की भारी कमी है जिसके कारण फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। उनकी मांग है कि सभी नहरों व माइनरों में पर्याप्त पानी का प्रबंध करवाया जाए। इसके साथ ही सभी माइनरों में दो सप्ताह चालू व एक सप्ताह बंदी का सिस्टम चलाया जाए ताकि हर क्षेत्र तक पानी पहुंच सके।
विज्ञापन

मनदीप ने कहा विभाग की लापरवाही के चलते भिरड़ाना माइनर में पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। खेतों में खाल बनाने की मांग भी लंबे समय से लटकी हुई है। इसके अलावा पिछले काफी समय से 68500 ठोबा सब माइनर बंद पड़ी है। इसे नया बनवाना बेहद जरूरी है। उनकी मांग है कि सभी नहरों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए जिससे उनके टूटने का खतरा कम हो सके।
संगठन ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन सभी समस्याओं को जल्द दूर नहीं किया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर किसान नेता ओमप्रकाश हसंगा, कमल बरार, महेंद्र सिंह, मलकीत उप्पल, सुरजीत उप्पल, लवी बाठ, अमन बाठ, निशान सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें