फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने शुभकरण को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के अयाल्की धरने पर दिवंगत शुभकरण की अ​​स्थियां लेकर पहुंचे किसान नेता।
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली का शिकार हुए दिवंगत शुभकरण की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को गांव अयाल्की में पक्का मोर्चा धरने पर पहुंची। इस दौरान शुभकरण को किसानों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि किसान शुभकरण का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पक्का मोर्चा पर निर्णय किया गया कि शुभकरण की अस्थि कलश को गांव-गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 22 मार्च को हिसार के गांव माजरा प्याऊ व 31 मार्च काे अंबाला की अनाज मंडी में दिवंगत शुभकरण को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक नेता गुरदास सिंह लकड़ावाली ने कहा कि शुभकरण की इस शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेशाध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने जो अन्याय किया है, उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
इस अवसर पर किसान नेता हर्षदीप हिसार, टोल कमेटी प्रधान अनिश खटकड़, भारतीय किसान नौजवान सभा के प्रधान सुनील बदौंवाल, भारतीय किसान नौजवान सभा के सिरसा प्रधान आकम सिंह, अखिल भारतीय खेती बचाओ संघर्ष के जिला प्रधान राजविंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राम जाट, बेगराज फूलां सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें