फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लोगों की समस्याएं उठाएगा किसान संगठन

Sat, 06 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जाण्डवाला बागड़ में हुई बैठक में भाग लेते किसानस्त्रोत : संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडवाला बागड़ में अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में मोहल्ला कमेटी का गठन करना और स्थानीय जनसमस्याओं पर रणनीति तैयार करना रहा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता किसान नेता धर्मपाल सिंह ने की और संचालन सुभाष चंद्र भादू ने किया। इस दौरान किसान सभा के जिला प्रधान विष्णु दत्त मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय गांव कमेटी का गठन किया गया। इसमें धर्मपाल सिंह को प्रधान, राजेश कुमार को सचिव, हरी सिंह व विनोद कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा सुभाष चन्द्र, सुनील कुमार, विजय सिंह, कृष्ण चन्द्र, संत लाल, सूरजभान भादू और अमन कुमार को कमेटी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे जिला प्रधान विष्णु दत्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनतकश जनता को अपने हक और अधिकारों को हासिल करने के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे जीवन की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए हमें खुद लड़ना होगा। किसान नेता सुभाष चंद्र ने गांव की मुख्य समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जांडवाला बांगड़ में जलभराव के कारण काफी एकड़ जमीन पर फसलें पूरी तरह खराब हो गई थीं। इसके बावजूद प्रशासन ने रिपोर्ट में करीब 2 हजार एकड़ में केवल 0 से 25 प्रतिशत तक ही खराबा दिखाकर किसानों को उचित मुआवजे से वंचित कर दिया है।

उन्होंने मांग की कि इस खराब हुई फसल का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि खेतों व ढाणियों के कच्चे रास्तों को जल्द पक्का किया जाए और ढाणियों में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाए। किसान नेताओं ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें