फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच गांवों की ट्यूबवेल सप्लाई ठप होने पर किसान संगठन ने जताया रोष

Tue, 16 Sep 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।लहरिया 33 केवी पावर हाउस के बहार मुख्य गेट पर धरने पर बैठे किसानों को जल्द बिजली ट्रां
विज्ञापन
भूना। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के आह्वान पर मंगलवार को गांव लहरिया स्थित बिजलीघर पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीते 15 दिनों से पांच गांवों की ट्यूबवेल सप्लाई बंद होने से आक्रोशित किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट पर धरना दिया।
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ता देख एसडीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि हिसार से आई इंजीनियरों की टीम ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगी है और बुधवार शाम तक लाइन चालू कर दी जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडा और ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि लहरिया 33 केवी पावर हाउस का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे लहरिया, रहनखेड़ी, भूंदड़ा, रसूलपुर और कानीखेड़ी गांवों की ट्यूबवेल सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। जिससे फसलें बिना सिंचाई के प्रभावित हो रहे है, वहीं ढाणियों में रहने वाले लोग गर्मी, बिजली कटौती और मच्छरों से परेशान हैं। इस मौके पर गुरजंट सिंह, सुखविंदर सिंह, सरदार अमरीक सिंह, बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, जग्गा सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें