पगड़ी संभाल जटा के पदाधिकारी थाना प्रभारी से मिले
भट्टूकलां। पगड़ी संभाल जटा के पदाधिकारी व सदस्यों का एक शिष्टमंडल वीरवार को भट्टूकलां थाना प्रभारी से मिला। जिसमें चिंदड़ निवासी बूटा सिंह के साथ धोखाधड़ी कर उसका ट्रैक्टर ले जाने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
बूटा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि धारनियां निवासी धर्मपाल व उसका लड़का अशोक उसके पास आए और उसका ट्रैक्टर 35 हजार रुपये प्रति माह गोरखपुर प्लांट में लगाने की बात कही। एक माह बाद जब वह उनके पास किराया लेने के लिए गया तो उसे वहां कोई ट्रैक्टर नहीं मिला। जिस पर वह बिचौलिये धर्मपाल व उसके पुत्र से मिला और बाद में आपसी समझौते में उन्होंने अपना ट्रैक्टर दे दिया और यह कह दिया कि जब उसका ट्रैक्टर मिलेगा तो वह उसे उन्हें वापस कर देगा। कुछ दिनों बाद धर्मपाल उसके पास आया आ और कहने लगा कि उसे ट्रैक्टर से कुछ काम लेना है कार्य पूरा होने पर ट्रैक्टर वापस कर दूंगा। लेकिन बाद में उसने ट्रैक्टर नहीं लौटाया। इस बारे में उसके पास धर्मपाल के हल्फिया बयान की कापी भी है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने जांच कर एक माह का समय मांगा है।
इस शिष्टमंडल में विजय सिंह जाखड़, सरपंच धर्मबीर गोरछिया, सुरेश, संदीप गोरछिया, महेन्द्र, गुरप्रीत, कमलजीत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
ये था मामला
गांव बनगांव निवासी छज्जूराम ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि 25 मई को नरेश कुमार निवासी चौबारा, सोनू निवासी कुलेरी व कुलदीप उन्हें यह कहकर उसका ट्रैक्टर ले गए कि वह न्यूक्लियर प्लांट गोरखपुर के ठेकेदार हैं। उन्हें ट्रैक्टर की आवश्यकता है। जिसका वे 35000 रुपये प्रतिमाह किराया देंगे। जब उसने एक माह बाद किराया लेने को लेकर पता किया। तो वहां उसका ट्रैक्ट व असल दस्तावेज उपलब्ध ही नहीं हो पाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 30 जून को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और इसमें सात ट्रैक्टर व 15 डंफर बरामद करने में सफलता हासिल की थी। इसी मामले में बूटा सिंह ने अब शिकायत दी है।