फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रंजिश में युवक का अपहरण कर हाथ-पैर तोड़े, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, भांभू गैंग के 10 नामजद समेत 25 के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। भूना में मंगलवार रात भांभू गैंग के बदमाशों ने रंजिश एक युवक का अपहरण कर पहले हाथ-पांव तोड़े, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। युवक 27 मई को अपने भतीजे के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में शामिल होने गुरुग्राम से आया था और बुधवार को वापस जाना था। इस मामले में 10 नामजद समेत 25 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन का दो माह पहले दीपक नाम के आरोपी से झगड़ा हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई। सीआईए समेत पुलिस की चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई के मुताबिक कृष्ण कुमार ने शिकायत दी कि भतीजा सचिन उर्फ चीना (23) राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिछले साल कॉलेज में कुछ युवकों ने आपसी झड़प के बाद विजय नाम के युवक की स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सचिन पर भी हमले का शक था। ऐसे में उसकी पढ़ाई छुड़वाकर गुरुग्राम की एक फैक्टरी में नौकरी लगवा दी थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे सचिन अपने साथी पवन कुमार के साथ बाइक से शहीद उधम सिंह चौक से घर लौट रहा था। इस दौरान भांभू गैंग के बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। प्राचीन शिव मंदिर के पास दोनों को रुकवा लिया। पवन किसी तरह भाग निकला लेकिन बदमाश सचिन को जबरन अपने साथ ले गए। पवन ने इस घटना की सूचना सचिन के परिजनों को दी। बदमाश सचिन को हिसार रोड पर हनुमान मंदिर के पास ले गए और बुरी तरह पीटा। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और फिर चाकू से शरीर पर कई वार कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। किसी राहगीर से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी नरसिंह बिश्नोई व एसपी नीतिका खट्टर भी घटनास्थल पर पहुंचीं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में खेड़ी चौक भूना निवासी प्रवेश उर्फ मिचू, कंबोज मोहल्ला निवासी कार्तिक उर्फ कारू, भूना निवासी दीपक उर्फ बिल्ला, संजय उर्फ चिड़ीमार और अमन को गिरफ्तार किया है। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके अलावा जगजीत उर्फ जज, कुशाल, सौरभ, प्रवीण, पिन्नी, सुरजी समेत 25 अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें