फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांडवाला बांगड़ में किसानों की बैठक, 6 को करेंगे प्रदर्शन

Tue, 03 Mar 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडवाला बागड़ में हुई बैठक में भाग लेते किसान। स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा की ग्राम इकाई जांडवाला बांगड़ की जनरल बॉडी की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के किसानों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता रिछपाल सिंह भादू ने की, जबकि मंच संचालन सुभाष चंद्र ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में 6 मार्च को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा बैठक में मौजूद रहे। बैठक में गांव की स्थानीय समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी का विनोद कुमार को प्रधान, सुरेन्द्र सिंह को सचिव, बंसीलाल व राजेश कुमार को उपप्रधान तथा हर्ष कुमार को सहसचिव चुना गया।

इसके अलावा रिछपाल सिंह, सुभाष चंद्र, शेर सिंह, इंद्र सिंह, सतबीर सिंह, कृष्ण कुमार, बलवान सिंह, सुरेश कुमार, जोगेन्दर, सुनील कुमार और बलबीर सिंह को कमेटी सदस्य बना गया। बैठक में जिला प्रधान विष्णु दत्त और मनीष गोरखपुरिया ने किसानों की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बड़ोपल से लेकर जांडवाला बागड़ तक क्षेत्र के करीब 20 गांवों में हजारों एकड़ भूमि सेम और भारी जलभराव की चपेट में है जिससे फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियों ने प्रीमियम तो काट लिया लेकिन नुकसान के बावजूद अभी तक क्लेम का भुगतान नहीं किया है। सरकारी घोषणाओं के बावजूद न तो ढाणियों को कोई राहत मिली और न ही जलभराव का मुआवजा जारी किया गया। सेम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें