फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फाग खेलते हुड़दंग किया तो पुलिस करेगी सख्ती, अस्पताल में चिकित्सक रहेंगे मुस्तैद

Tue, 03 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ.बुधराम स्त्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। फाग के दिन हुड़दंगबाजी और ट्रैक्टर पर डीजे बजाने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले में 700 पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। एसपी सिद्धांत जैन ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखें और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। नागरिक अस्पताल में दो अतिरिक्त मेडिकल ऑफिसर तैनात किए गए हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑनकॉल ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल के आपातकाल वार्ड का निरीक्षण किया और व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि हर प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध रहेगी। इस प्रकार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से फतेहाबाद में होली पर्व पर नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि पर्व हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।
विज्ञापन


-

एल्कोहल सेंसर के जरिए होगी चेकिंग

एसपी सिद्धांत जैन ने निर्देश दिए हैं कि गश्त के दौरान एल्कोहल सेंसर टीमों के पास अलग-अलग होने चाहिए। गश्त के दौरान सेंसर से जांच की जाए। अगर शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में करीब 700 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। जिले भर में 18 ईआरबी, 10 पीसीआर और 30 राइडर टीमें भी सक्रिय रहेंगी। इसके अलावा, थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे।

-

15 मिनट मिलेगा अतिरिक्त पानी

होली पर्व पर जनस्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पानी व्यर्थ न बहाने की अपील की है। एसडीओ सतपाल रोज और जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में पानी को व्यर्थ न बहाएं। होली पर्व पर शहर में जहां एक घंटा सप्लाई होती है वहां पर 15 मिनट से ज्यादा अतिरिक्त सप्लाई नहीं दी जाएगी। 105 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी की सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें