फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक्यूआई 217...पराली के धुएं ने बिगाड़ी शहर की फिजा, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में जल रही पराली का आ रहा धुआं

Wed, 04 Nov 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पराली के धुएं और बदलते मौसम के बीच फतेहाबाद की आबोहवा में प्रदूषण का जहर घुलने लगा है। बुधवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में लगातार पराली जलाए जाने से उठ रहा धुआं भी जिले की हवा को प्रभावित कर रहा है। इसका असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन और सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक है। दिवाली पर पटाखों के कारण हवा और खराब होने की आशंका है।
जिले में अब तक पराली जलाने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें टोहाना के गांव समैन और जाखल क्षेत्र के मामले शामिल हैं। कृषि विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। विभाग ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील भी की है।
विज्ञापन

रतिया, टोहाना और जाखल की सीमाएं पंजाब के विभिन्न जिलों से लगती हैं। पंजाब के भीखी, सरदूलगढ़, मानसा, मुनक, लहरागागा, खनौरी और पातड़ा सहित कई क्षेत्रों में पराली जलाई जा रही है। इन घटनाओं से उठने वाला धुआं हवा के साथ फतेहाबाद तक पहुंच रहा है। जिले में स्थानीय स्तर पर हुई आगजनी की घटनाओं के साथ इसका असर भी प्रदूषण बढ़ा रहा है। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से आम लोगों को भी परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें