फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला, एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 09 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में किसानों द्वारा दिए धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान निर्भय सिंह। संवाद
विज्ञापन
रतिया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक रतिया के अनेको किसानों ने वीरवार को पराली प्रबंधन के मुद्दे पर प्रशासन के खिलाफ शहीद दिवेंदर सिंह पार्क से तहसील कार्यालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। मंच संचालन गगन भुल्लर ने किया। इस मार्च का नेतृत्व जिला प्रधान निर्भय सिंह रतिया ने किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम कार्यालय में धरना भी दिया व एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सात दिनों के भीतर पराली की गांठें बनाकर खेतों से उठाने की मांग रखी।
विज्ञापन

धरना दे रहे किसानों को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। जल्द समाधान होने की पूर्ण उम्मीद है । एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त करते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान संगठन अनिश्चितकालीन धरना देने का मजबूर होंगे
निर्भय सिंह ने कहा कि किसान बार-बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे पराली जलाना नहीं चाहते लेकिन प्रशासन और सरकार किसानों को कोई व्यवहारिक समाधान नहीं दे रहे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मांग की गई थी कि सरकार पराली प्रबंधन की जिम्मेदारी खुद लें और मशीनों या ठेकेदारों के माध्यम से खेतों से पराली उठाने की व्यवस्था करें। किसान भी पर्यावरण की रक्षा करना चाहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर पराली समय पर नहीं उठाई गई तो किसानों को फिर से खेतों में पानी लगाकर जमीन तैयार करनी पड़ेगी। इससे गेहूं की बिजाई में देरी होगी और पैदावार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। हम बार-बार प्रशासन को आगाह कर रहे हैं कि समय रहते समाधान करें, वरना हालात ऐसे बनेंगे कि किसान मजबूरी में आग लगाने को विवश हो जाएंगे इस अवसर पर सरदूल सिंह हुक्मवाली, तरसेम सिंह भूदडवास ,गुरप्रीत सिंह दादूपुर, माशा चंकोठी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें