भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र ने बताया कि प्रदेश में घग्गर से आई बाढ़ के चलते जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसके मुआवजे की भरपाई की मांग को लेकर किसान यहां पहुंचे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास का घेराव करने आए किसानों की पुलिस से हल्की धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान एक महिला किसान रानी देवी घायल हो गई, जो नरवाना ब्लॉक की उप प्रधान है।
विज्ञापन
किसान नेता के अनुसार
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र ने बताया कि प्रदेश में घग्गर से आई बाढ़ के चलते जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसके मुआवजे की भरपाई की मांग को लेकर किसान यहां पहुंचे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर पंचायत मंत्री को अवगत कराया था कि 11 सितंबर को उनके आवास का घेराव किया जाएगा लेकिन मंत्री उससे पहले ही चंडीगढ़ चले गए।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी कड़ी में आगे रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के आवास का भी घेराव किया जाएगा। इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाई विनोद बबली जब ज्ञापन लेने के लिए आए तो किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। किसानों ने कहा कि डीसी से बड़ा कोई अधिकारी ज्ञापन लेने आएगा तो ही ज्ञापन दिया जाएगा।