फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी नंबर न देने पर किसानों ने बैंक के सामने किया हंगामा

विज्ञापन
पॉलिसी नंबर न देने पर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा लेने के लिए क्लेम फार्म भरने के लिए पॉलिसी नंबर न देने पर किसानों ने बैंक के बाहर हंगामा किया। किसानों ने कहा कि पिछले तीन दिन बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन बैंक पॉलिसी नंबर नहीं दे रहे हैं। जबकि क्लेम के लिए आवेदन करने की सोमवार शाम को अंतिम तारीख है। हंगामे की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों से मामले में बात करके किसानों को शांत करवाया।
विज्ञापन

किसानों का हंगामा बढ़ता देख बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामले के मुताबिक खानपुर ढाणी निवासी मेवा सिंह, चिंदड़ निवासी भाल सिंह, ढाणी चेतनपुर निवासी सुरजीत ने बताया कि उनकी बैंक में केसीसी है। यहां से प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना के तहत प्रीमियम किस्त कट रही है। पिछले दिनों बारिश के कारण फसल खराब हो गई और कृषि विभाग में क्लेम के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं। जिसमें पॉलिसी नंबर देना जरूरी है। पिछले दिन दिन से बैंक के चक्कर काट रहे हैं कि उन्हें पॉलिसी नंबर दिया जाए। लेकिन बैंक अधिकारी पॉलिसी नंबर देने से इन्कार कर रहे हैं। इसके चलते मजबूरन उन्हें यहां पर हंगामा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बैंक मैनेजर बोले दे दिया नंबर, किसान बोले नहीं दिया
सोमवार शाम को इस मामले में किसान मेवा सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक में बुलाया गया और कहा कि क्लेम फार्म वह खुद जमा करवा देंगे। इस संबंध में बीमा कंपनी से बात हो गई है, पॉलिसी नंबर आने पर बैंक खुद जमा करवा देगा। वहीं, बैंक अधिकारियों का कहना है कि पॉलिसी नंबर दे दिया है।
विज्ञापन

एग्रीकल्चर से संबंधित मामला था, किसान पॉलिसी नंबर मांग रहे थे, मुंबई मुख्यालय से मेल के द्वारा रिकार्ड मंगवाया जाता है। रिकार्ड आने के बाद पॉलिसी नंबर दे दिया गया है। छुट्टी होने के कारण दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

- परमवीर सिंह मान, ब्रांच मैनेजर, एचडीएफसी बैंक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें