गांव समैण में पंचायत में उपस्थित ग्रामीण।
- फोटो : Fatehabad
गांव समैण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर किसान आंदोलन में भागीदारी का निर्णय लिया, ताकि कृषि कानूनों के विरोध में किसान लड़ाई में अपनी भूमिका निभा सके। इस दौरान निर्णय लिया कि गांव समैण से रविवार को 15 ट्रैक्टर ट्राली में किसान दिल्ली कूच करेंगे ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
जानकारी अनुसार गांव समैण के सामुदायिक केंद्र में किसानों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव समैण के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलाराम, बलवंत समैण, करनैल सिंह, बल्ली चेयरमैन, रामफल प्रेमी सहित गंाव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। प्रधान बलवंत ने बताया कि गांव के किसानों की सांझी बैठक हुई थी जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को 15 ट्रैक्टर ट्राली में किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे।