फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पहुंचे कर्मचारियों को किसानों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़वाया

विज्ञापन
जानकारी देते डीएसपी धर्मवीर पूनिया । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमों से आजिज किसानों का गुस्सा आखिरकार शुक्रवार दोपहर को फूट ही गया। गांव ढ़ाणी चेतनपुर में गुस्साए किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम को खेत में ही बंधक बना लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खेत में पराली जलने की सूचना मिलने पर कृषि विभाग की विशेष टीम ढ़ाणी चेतनपुर में कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर किसानों ने अधिकारियों को ही बंधक बना लिया।
विज्ञापन

मामला सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझा-बुझा कर कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके से छुड़वाया। इसके बाद शुक्रवार शाम को कृषि विभाग की ओर से एडीओ राबर्ट ने एक औपचारिक शिकायत पुलिस विभाग को दी गई जिसके बाद गांव ढाणी चेतनपुर के कई अज्ञात किसानों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने इसकी पुष्टि की है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले कई दिन से किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के मामले सामने आने के बाद अब जिला प्रशासन ने इसमें सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। पिछले तीन-चार दिन में तकरीबन दो सौ से अधिक किसानों पर मुकदमे दर्ज करवा दिए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को जिला उपायुक्त द्वारा स्पेशल टीम नंबर 17 को सूचना मिली कि शहर के पास स्थित ढाणी चेतनपुर के खेतों में किसानों ने पराली को आग लगाई है। खेत में पराली जलाने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम कृषि विभाग के एडीओ राबर्ट की अगुवाई में मौके पर पहुंची और वहां काम कर रहे किसानों से इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में किसानों का आरोप है कि कुछ दिन पहले दिवाली की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आसपास के कई खेतों में आग लगा दी थी। लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे और सिर्फ यही कह रहे हैं कि ये आग बीती रात ही लगाई गई है। इस पर किसान भड़क गए और उन्होंने अधिकारियों को वहीं बिठा लिया और साफ-साफ कह दिया कि वो अब नहीं जाएंगे। भले ही उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो जाएं, लेकिन अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस बीच अधिकारियों की टीम में शामिल एक पटवारी ने साइड में होकर शहर पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया और घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ देर की मान-मनौव्वल के बाद सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह किसानों के बीच से जिला प्रशासन की टीम को वापस लेकर आने में सफल हो गए। वापस आने के बाद कृषि विभाग के एडीओ राबर्ट ने सारे मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी और इसके बाद पीड़ित अधिकारियों ने डीएसपी धर्मबीर पूनियां से मिलकर उन्हें औपचारिक शिकायत सौंपी। जिसके बाद डीएसपी पूनियां ने सिटी एसएचओ को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि विभाग की एक टीम ढ़ाणी चेतनपुर में पराली मुद्दे पर कार्रवाई के लिए गई थी लेकिन किसानों ने वहां पर कृषि विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया। बाद में सिटी पुलिस की टीम ने उन्हें छुड़ाया। इस मामले में कृषि विभाग के एडीओ राबर्ट की शिकायत पर ढाणी चेतनपुर के कई अज्ञात किसानों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई करेंगे। - धर्मबीर पूनियां, डीएसपी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें