चिटफंड कंपनी आरटीपीएस लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राजेश कुमार को आखिरकार फतेहाबाद पुलिस ने सिरसा से गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से सिरसा के गांव चाहरवाला निवासी राजेश कुमार की गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने की है। पिछले साल फतेहाबाद पुलिस ने कंपनी के एमडी समेत पांच लोगों के खिलाफ धारा मामला दर्ज किया था। पिछले साल चार अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव चाहरवाला निवासी विक्रम व करीब 90 अन्य लोगों ने बताया कि डिंग निवासी एमडी प्रदीप सिहाग, चाहरवाला निवासी अजय बेनीवाल, राजेश, कुलदीप, आदमपुर निवासी डायरेक्टर राजकुमार, सिरसा के बनसुधार निवासी संदीप ने आरटीपीएस लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपितों ने रुपये डबल करने का लालच देकर ठगी की है।