फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध को सुभाष बराला की स्वागत यात्रा रद्द

विज्ञापन
काले झंडे लेकर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व नवनियुक्त हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन सुभाष बराला की टोहाना में स्वागत यात्रा को किसानों के विरोध को देखते हुए रद्द कर दिया। बराला के स्वागत यात्रा रद्द होने की सूचना पाकर कोर्ट परिसर में बैठक कर रहे किसान संघर्ष समिति के लोग ने अपनी जीत बताते हुए शहीद चौक पर एकत्रित हो गए और काले झंडे लहराकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता जगतार सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को सार्वजनिक उपक्रम का चेयरमैन बनने पर भाजपा नेताओं ने उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि काले कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम बनाया गया था लेकिन बराला ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार काले कानूनों का वापस नहीं लेगी तब तक किसान इसी प्रकार से भाजपा का विरोध करते रहेंगे। किसानों के प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा,
इस बारे में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि वह किसान के बेेटे हैं तथा किसानों की हर पीड़ा को समझते हैं। सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए तीन कृषि कानूनों को लागू किया गया है। बराला ने कहा कि जाखल नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि नोहर चंद गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी और उनका संस्कार भी नहीं किया गया। जिसके चलते यह कार्यक्रम सीमित किया गया है। बराला ने कहा कि वह भाजपा से पुराने जुड़े हुए थे इसलिए कार्यक्रम सीमित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें