फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी में दौरा कर किसान नेता ने सुनी समस्याएं

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनाज मंडी मे किसानों की समस्या सुनते हुए भाकियू प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र नैन व अन्य। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन ने अपनी टीम के साथ टोहाना की अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने अनाज मंडी में पीने के पानी की कमी, धान खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न मिलने और धान चोरी जैसी कई समस्याएं उनके सामने रखीं। किसान नेता जोगिंदर घासी राम नैन ने तुरंत इन समस्याओं को लेकर मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग से बात की। सचिव ने समस्याओं के समाधान के लिए मंडी सुपरवाइजर को मौके पर भेजा।
इस दौरान जोगिंदर घासी राम नैन ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को अधिकारी को थप्पड़ मारना गलत बताया। उन्होंने कहा कि विरोध के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन किसी अधिकारी या अन्य व्यक्ति को थप्पड़ मारना गलत है। नैन ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को धान पर एमएसपी नहीं दिया जा रहा है, जिससे आढ़ती और मिलर मनमाने दामों पर फसल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे प्रदेशों से अवैध तरीके से चावल हरियाणा आ रहा है, जो एक बड़े घोटाले का संकेत हैं। उन्होंने सरकार से इसकी जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें