फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीसी कार्यालय पर 26 को किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीसी दफ्तर पर आक्रोश प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक करते किसान-मजदूर नेता। जगतार
विज्ञापन
फतेहाबाद। किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर 26 नवंबर को राष्ट्रीय आह्वान पर डीसी कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। यह निर्णय रामकुमार बहबलपुरिया की अध्यक्षता में आयोजित किसान सभा, खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन एवं सीआईटीयू के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि बीमा कंपनियां बीमा क्लेम देने में कोताही कर रही है। बिजाई के लिए खाद बीज की भारी किल्लत है। इस संकट के हालात में भूमिहीन ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा कानून से कुछ राहत दी जा सकती थी लेकिन भाजपा सरकार मनरेगा को ही खत्म करने पर तुली हुई है। काम मांगने वाले मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा और किए गए काम के महीनों तक दिहाड़ी मजदूरी नहीं मिलती।
विज्ञापन

बैठक में किसान नेता विष्णु दत्त शर्मा, राजेंद्र प्रसाद बाटू, जगतार सिंह, प्यारा राम म्योंद, ओमप्रकाश अनेजा, मदन सिंह, धर्मपाल जांडली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें