फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्विच काट रहे किसान की करंट लगने से मौत

Tue, 21 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। गांव उदयपुर में सोमवार को दिवाली पर्व पर किसान की करंट लगने से मौत हो गई है। किसान शेर सिंह (36) खेत में कंबाइन से धान की फसल कटवा रहा था। तार नीची होने के चलते शेर सिंह ट्रांसफॉर्मर का स्विच काटने लग गया।
विज्ञापन


इसी दौरान शेर सिंह को करंट लग गया। मौके पर मौजूद किसानों व आसपास के लोग शेर सिंह को टोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शेर सिंह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। जिसमे उसकी एक लड़की उम्र करीब 8 वर्ष और एक लड़का उम्र करीब 6 वर्ष है।

वहीं घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं त्योहार के दिन इस घटना से गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें