फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फुट गहरे कुंए में गिरा युवक, दो घंटे अटकी रहीं सांसें

Thu, 11 Aug 2016 11:48 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
सेक्टर-5 के पीछे खाली जमीन में एक कुएं में गिरने से युवक की जान पर बन आई। अधिकारियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। दरअसल, एक 22 वर्षीय चरवाहा जगदीश अपनी भेड़ों को चराने के लिए सेक्टर-5 की खाली जगह पर ले आया था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर-5 के पीछे खाली जमीन में एक कुएं में गिरने से युवक की जान पर बन आई। अधिकारियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। दरअसल, एक 22 वर्षीय चरवाहा जगदीश अपनी भेड़ों को चराने के लिए सेक्टर-5 की खाली जगह पर ले आया था। इस दौरान कुएं के पास अचानक उसे चक्कर आ गया और वह 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं में गिरते ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों एवं स्थानीय युवक वकीला की बहादुरी की बदौलत जगदीश को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

एक युवक के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल उसे सामान्य उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें