फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में फॉल सीलिंग शुरू, तीन दिन बाद खुलेगी ओपीडी तो होगी मरीजों को परेशानी

Sun, 17 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में की जा रही फॉल सीलिंगसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री सैनी के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए काम में तेजी लाई है। अस्पताल के अंदर एंट्री प्वाइंट पर फॉल सीलिंग का काम शुरू हो गया तो दीवारों के प्लास्टर को उतारकर दोबारा किया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल के अंदर मलबा फैला चुका है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सोमवार को तीन दिन बाद ओपीडी शुरू होगी। ऐसे में मरीजों की संख्या डेढ़ हजार से ज्यादा रह सकती हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो परेशानी हो सकती है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वजह ये है कि जगह नहीं है। चिकित्सकों ने आमजन से अपील की है कि जरूरत हो तो ही अस्पताल ओपीडी में आएं।
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस, शनिवार को जन्माष्टमी पर्व और रविवार होने के चलते अवकाश रहे। ऐसे में सोमवार को ओपीडी खुलेगी तो संख्या भी बढ़ेगी। आम तौर पर ही अस्पताल में 900 से 1000 तक ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

-
एक माह में पूरा करना है काम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए है कि अस्पताल के सुंदरीकरण का काम एक माह में पूरा होना चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 सितंबर तक सीएम इसका उद्घाटन कर सकते हैं। प्रदेश के 10 अस्पतालों में सुंदरीकरण का काम चल रहा है। करीब चार करोड़ से सिविल वर्क हो रहा है। इसके अलावा दो करोड़ रुपये बिजली का काम पर खर्च होने हैं।
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल में जो भी मलबा है शाम को उठवा दिया जाएगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं कि सफाई साथ-साथ की जाए ताकि मरीजों को दिक्कत न झेलनी पड़े।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें