आरोप है कि जब वर्क परमिट चेक करवाया तो नकली निकला। इसके बाद पिता दर्शन सिंह 11 अप्रैल 2024 को तरूण कुमार चक्रबेदी के ठिकाने पर पहुंचे और वर्क परमिट को लेकर बातचीत की। इस दौरान पंचायत तौर पर आरोपी ने समझौता कर लिया कि दो लाख रुपये हर माह देगा।
फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये लेकर गुजराज के अहमदाबाद निवासी आरोपी व्यक्ति ने फर्जी वर्क वीजा दे दिया। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी भवजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी गुजराज के अहमदाबाद निवासी तरूण कुमार चक्रबेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में भवजीत सिंह ने बताया कि वर्क वीजा को लेकर उसकी आरोपी तरूण कुमार चक्रबेदी के साथ बात हुई। जगाधारी निवासी सतेंद्र कौर के दस्तावेज 1 दिसंबर 2023 को वर्क वीजा के लिए वाट्सअप कर दिए। इसके बाद उसने तरूण कुमार चक्रबेदी के बैंक खाते में दो लाख रुपये भेज दिए। 10 जनवरी 2024 को वाट्सअप पर वर्क परमिट का स्क्रीन शॉट भेज दिया।
तरूण कुमार चक्रबेदी ने अहमबाद से अमरेंद्र पूरी को पैसों के लिए फतेहाबाद भेज दिया। इसके बाद तरूण कुमार चक्रबेदी के कहने पर अमरेंद्र पुरी को 15 जनवरी को 18 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि जब वर्क परमिट चेक करवाया तो नकली निकला। इसके बाद पिता दर्शन सिंह 11 अप्रैल 2024 को तरूण कुमार चक्रबेदी के ठिकाने पर पहुंचे और वर्क परमिट को लेकर बातचीत की। इस दौरान पंचायत तौर पर आरोपी ने समझौता कर लिया कि दो लाख रुपये हर माह देगा। आरोप है कि तरूण ने हर माह दो लाख रुपये नहीं दिए और फोन उठाना बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।