फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में पहचान बदलकर बनाई फर्जी फर्म, फिर काटे 14.50 करोड़ के बोगस बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में बनाई गई फर्जी फर्म मामले में पकड़े गए आरोपी मास्टरमाइंड ऐलनाबाद निवासी पुनीत जैन को एसआईटी ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी पुनीत को एसआईटी ने कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया है। अभी तक हुई पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी पुनीत ने काराधान विभाग के पास आनलाइन फर्म का आवेदन करने से पहले खुद की पहचान बदली थी। आरोपी ने आधार कार्ड में अपने बाप का नाम बदल लिया। इसके बाद फर्म के लिए आवेदन किया और कागजों में गांव बड़ोपल में सवेरा इंटरप्राइजिज के नाम से फर्म बना ली। इसके अलावा आरोपी ने विजय बैंक हांसी में फर्म के नाम से बैंक खाता भी खोल दिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने साथी के साथ मिलकर 14 करोड़ 50 लाख रुपये के बोगस बिल भी काट दिए। आरोपी पुनीत के साथ दिल्ली का संदीप गुप्ता भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली के रोहिणी निवासी मुकेश भी इस गेम में शामिल है। आरोपियों ने दो से तीन अन्य फर्जी फर्में भी बनाई है जिसके द्वारा बोगस बिल काटकर टैक्स चोरी किया गया है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी भी संदेह के घेरे में
इस मामले में हांसी के एक बैंक के अधिकारी भी संदेह के घेरे में है। बैंक ने कैसे फर्जी फर्म का बैंक खाता खोल दिया। बैंक अधिकारियों ने मौके पर जाकर भी नहीं देखा कि फर्म है या नहीं। इस मामले में एसआईटी बैंक अधिकारियों को भी जांच में शामिल करेगी। इसके अलावा काराधान विभाग से भी एसआईटी रिकार्ड जुटा रही है कि किन फर्मोँ के साथ मिलकर बोगस बिल काटे गए हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
सदर थाना में 18 दिसंबर को आईजी कार्यालय के हेड कांस्टेबल अभय सिंह की शिकायत पर सदर थाना में दिल्ली के रोहिणी निवासी मुकेश और सिरसा के ऐलनाबाद निवासी पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया था कि गांव बड़ोपल में सवेरा इंटरप्राइजिज के नाम से फर्म नकली कागज देकर बनाई गई है और बिल काट रही है। इस फर्म के विजय बैंक हांसी से खात की डिटेल ली गई तो जिस जगह पर फर्म रजिस्टर्ड दिखा रखी थी वहां पर कोई फर्म नहीं मिली। इसके अलावा फर्म में प्रोपराइटर दिल्ली निवासी मुकेश को दिखा रखा है और बैंक के केवाईसी में सिरसा निवासी पुनीत जैन का फोटो मिला। जब दोनों रिहायशी पत्ते पर जाकर जांच की गई तो कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। आईजी कार्यालय की तरफ से इस मामले में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी पुनीत को कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य लोगों के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

- प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी, एसआईटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें