फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीएम को एक्स पर टैग कर मांगी ट्रैफिक लाइट

Sun, 13 Apr 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के विश्वकर्मा चौक से निकलते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मुहिम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया के पास भी पहुंचने लगी है। अमर उजाला के चलाए अभियान को शहर के लोग एक्स पर सीएम को टैग कर रहे हैं। युवाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को अमर उजाला की खबर को एक्स पर ट्वीट किया है ताकि समस्या का समाधान जल्द हो सके।
विज्ञापन


बता दें कि शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल का नहीं होना भी है। लोगों का कहना है कि इन चौक-चौराहों पर पीक ऑवर के दौरान जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस बारे में जिला प्रशासन के समक्ष कई बार गुहार लगा चुके हैं। हालांकि बीच-बीच में प्रशासन की तरफ से कवायद भी की गई लेकिन उसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

लोगों का कहना है कि इन चौक-चौराहों से जब भी कोई भारी वाहन गुजरता है तो इन जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अक्सर इन वाहनों की हादसे की आशंका भी बन जाती है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि लगता है प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


नगर परिषद की ट्रैफिक लाइट लगाने को लेकर सुस्ती आमजन पर भारी न पड़ जाए। प्रशासन बार-बार उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने की बात दोहराता रहता है। युवा अधिवक्ता तनुज गोयल व समाजसेवी प्रदीप धीमान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व गब्बर के नाम से मशहूर परिवहन मंत्री अनिल विज को अमर उजाला की खबर टोहाना मांगे हक को ट्वीट कर जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है।

-



गर्मियों में बच्चे होते हैं परेशान

- प्रदीप धीमान ने सीएम व परिवहन मंत्री को ट्वीट में कहा कि विश्वकर्मा चौक, कैंची चौक, वाल्मीकि चौक, परशुराम चौक अत्यंत महत्वपूर्ण चौक है जहां हादसे होते रहते है। गर्मियों के मौसम में जाम में वाहन फंसने के कारण वाहनों में बैठे बच्चे परेशान हो जाते हैं। इन सभी समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक लाइट जरूर लगवाई जाए।



टोहाना की सड़कों पर हर दिन खतरा

- मुख्यमंत्री नायब सैनी, डीजीपी हरियाणा को टैग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज गोयल ने एक्स पर लिखा कि एक साल से टोहाना में ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग कागजों में दबी हुई है। जनता की जिंदगी का सवाल है कृपया तुरंत समाधान किया जाए।









जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता देखते हुए एक्शन लेना चाहिए ताकि टोहाना को जाम की समस्या से निजात मिल सके। कई बार स्कूल छुट्टी के समय कोई बड़ा वाहन आने पर जाम की समस्या बन जाती है। इसलिए ट्रैफिक लाइट को प्राथमिकता के तौर पर कार्य करना चाहिए।

- अजायब सिंह, जिला प्रधान अनुभवी स्वास्थ्य मित्र संगठन।





टोहाना शहर लगातार बढ़ रहा है। हर महीने 500 से अधिक नए वाहनों का पंजीकरण हो रहा है। जिसके चलते रोड पर ट्रैफिक भी बढ़ रहा है। कई बार बड़े वाहनों के चलते जाम की स्थिति बनती है जिसे दूर करने के लिए ट्रैफिक लाइट ही सबसे बड़ा रास्ता है।

- गुरदीप सिंह, ग्रामीण प्रधान।





शहर के मुख्य चौक वाल्मीकि चौक, विश्वकर्मा चौक, कैंची चौक, परशुराम चौक सहित कई प्वाइंट ऐसे है जहां जरूरत को देखते हुए तुरंत ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए। प्रशासन को जनहित का कार्य देखते हुए इस समस्या का हल करना चाहिए।

- वीरेंद्र शर्मा, प्रधान लायंस क्लब।





वर्तमान समय में कई बार मुख्य चौक पर भीड़भाड़ देखने को मिलती है, जिसके लिए प्रशासन से पुलिसकर्मी तो तैनात कर दिए हैं। अगर ट्रैफिक लाइट लगवा दी जाए इस समस्या का पूर्ण रूप से समाधान हो सकता है।

- लाभ सिंह, जिला प्रधान भाकियू नैन।





कई बार वाल्मीकि चौक, कैंची चौक व विश्वकर्मा चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है। इन चौक पर बड़े वाहनों को मोड़ते समय यह स्थिति हो जाती है। प्रशासन को अब कोई ढिलाई न बरतते हुए तुरंत इन चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवानी चाहिए।

- रमेश शर्मा, अधिवक्ता।



शहर लगातार बढ़ रहा है इसलिए मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने की जरूरत है। प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तुरंत लाइट को लगाना चाहिए ताकि यातायात व्यवस्था सुधारी जा सके और लोगों का सफर आसान हो सके।
विज्ञापन


-सतीश भटनागर, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें