फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस लाइन से थानों तक बढ़ेंगी सुविधाएं, 3.32 करोड़ से होंगे काम

Sun, 01 Nov 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में शहर थाना संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए 1.22 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर थाना, पुलिस लाइन और सदर थाना टोहाना में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 3.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से ये विकास कार्य करवाए जाएंगे। फिलहाल एसटीपी महिला थाने में संचालित है। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए रिहायशी कॉलोनी के साथ पुलिस विभाग के कई कार्यालय भी हैं। ऐसे में नया एसटीपी स्थापित होने से आवासीय परिसर और कार्यालयों की सीवरेज व्यवस्था बेहतर होगी।
इनके बनने के बाद पुलिसकर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पुलिस लाइन में खड़े होने वाले वाहनों को धूप और बारिश से बचाने के लिए 42 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित शहर थाना फतेहाबाद और सदर थाना टोहाना में भी मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे। पुलिस लाइन में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य होंगे।
विज्ञापन

-
शहर थाने में शुरू होगी लिफ्ट
सेक्टर-10 स्थित शहर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। यहां बाउंड्री वॉल को अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत दीवार पर कंसर्टिना वायर लगाने और मिट्टी भरने का काम शामिल है। इसके अलावा थाने के ग्राउंड फ्लोर पर शौचालय का निर्माण और लिफ्ट की सप्लाई की जाएगी। इन कार्यों पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
-
सदर थाना की होगी मरम्मत
सदर थाना टोहाना में 56 लाख रुपये की लागत से स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी। इन सभी कार्यों के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

-
नियमानुसार टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद आगामी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
- ललित नंदा, कार्यकारी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें