फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 17 लाख देने का झांसा दे चरवाहे से 42,200 रुपये ठगे

Sun, 01 Nov 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पांच रुपये का पुराना नोट देने के बदले 17 लाख रुपये मिलने का लालच देकर साइबर ठगों ने मताना गांव के चरवाहे से 42,200 रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पीड़ित की पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मताना निवासी जगदीश (37) ने पुलिस को बताया कि वह भेड़-बकरियां चराने का काम करता है। 20 जुलाई को उसके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल करने वालों ने पांच रुपये का पुराना भारतीय नोट देने पर 17 लाख रुपये देने का झांसा दिया।
उनकी बातों में आकर जगदीश ने भेजे गए स्कैनर के माध्यम से पांच बार में 500, 21 हजार, छह हजार, 6500 और 8200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और व्हाट्स एप चेट भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर जगदीश ने 21 जुलाई को साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। इसके बाद 31 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें