फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहर के पास खुले में मिलीं एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट

Wed, 30 Jul 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेडिकल वेस्ट के बारे में जानकारी देते नवजोत ढिल्लो। स्रोत : स्वयं।
विज्ञापन
टोहाना। भाखड़ा नहर के किनारे पर बुधवार को भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां और बायो मेडिकल वेस्ट मिलने से लोगों में रोष बना हुआ है। पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह पानी हमारे घरों में जाता है जिसे हम परिवार सहित ग्रहण करते है। ऐसी लापरवाही से कई तरह की बीमारियों का खतरा बन जाता है जिसमें पेट रोग, त्वचा रोग, यहां तक कि कैंसर भी शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिसने भी यह मेडिकल वेस्ट फेंका है, उसके बैच नंबरों की जांच की जाए और संबंधित व्यक्ति, संस्था या मेडिकल स्टोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासन ऐसे मामलों को नजरअंदाज न करें और पर्यावरण व स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें