हरियाणा शिक्षा विभाग ने जून मास की मंथली डेट जारी कर दी है, जो आज से शुरू होगी। इसमें पहली से आठवीं कक्षा के बच्चे मंथली टेस्ट देंगे। नौवीं से 12वीं कक्षा की जून मास का मंथली टेस्ट नहीं होगा, अगले महीने होगा। ये परीक्षा 25 मई से होनी थी लेकिन अचानक ग्रीष्म अवकाश होने के कारण ये परीक्षा रद्द हो गई थी, अब ये 11 जुलाई से होंगी।
11 जुलाई को छठी हिंदी, सातवीं सामाजिक, आठवीं का विज्ञान का पेपर होगा। 12 जुलाई को तीसरी, चौथी और पांचवीं का अंग्रेजी, छठी का गणित, सातवीं का हिंदी, आठवीं का अंग्रेजी का पेपर होगा। 13 जुलाई को पहली और दूसरी का अंग्रेजी, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा का हिंदी, छठी अंग्रेजी, सातवीं ऐच्छिक विषय और आठवीं का गणित का टेस्ट होगा।
14 जुलाई को पहली और दूसरी हिंदी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गणित, छठी ऐच्छिक, सातवीं विज्ञान व आठवीं का सामाजिक का टेस्ट होगा । 15 जुलाई को पहली और दूसरी गणित, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा का ईवीएस, छठी साइंस, सातवीं अंग्रेजी और आठवीं का हिंदी का टेस्ट होगा। 16 जुलाई को छठीं का सामाजिक, सातवीं गणित, आठवीं ऐच्छिक विषय का टेस्ट होगा। टेस्ट का समय पहली दूसरी के लिए 45 मिनट, तीसरी, चौथी और पांचवीं का 60 मिनट होगा ।