फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक को अवश्य करना चाहिए सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन : वनीता

Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल भूना में आयोजित खंड स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल वनीता बंसल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जैसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों को अपना ओर दूसरों का अनमोल जीवन बचाने हेतु अनेक जानकारी मिलती है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को ऐसी हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए और रोड सेफ्टी के बारे में प्रकाशित पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने की तथा संचालन ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर बसाऊ राम ने किया। विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता तीन लेवल में करवाई गई। जिनमें में लेवल एक (कक्षा तीसरी से 5वीं), लेवल दो (कक्षा छठी से 8वीं), लेवल तीन (कक्षा 9वीं से 12वीं) में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक जसबीर बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश में जैसे-जैसे आमजन के पास वाहन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कितने ही लोग रोज अपना जीवन दुर्घटनाओं में गंवा देते हैं। इसलिए हर नागरिक को सड़क के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें