फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराया मंगवाने को भेजा स्कैनर, खाते से कट गए 87 हजार रुपये

Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गाड़ी का किराया मंगवाने के चक्कर में मुनीम द्वारा स्कैनर भेजा गया तो उसके खाते से 87 हजार रुपये कट गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हसंगा निवासी नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में नरेश ने बताया कि वह भूना अनाजमंडी में मुनीम का काम करता है। 28 नवंबर 2024 को कर्मचारी बिट्टू ड्राइवर के पास फोन आया कि सिरसा से पूना के लिए सरकारी माल की बुकिंग है। बिट्टू ने मोबाइल नंबर मुकेश को दे दिया। मुकेश ने संबंधित के साथ बात करके 59 हजार रुपये में किराया तय कर लिया। बुकिंग तय होने के बाद संबंधित ने सिरसा की लोकेशन भेज दी और कहा कि माल उठा लेना। उसने फोन करके कहा कि वह किराया भेज देता है और फोन पे नंबर मांगा गया। मुकेश ने एक रुपया भेज दिया और उसने दो रुपये वापस भेज दिए। लेकिन इस दौरान सर्वर डाउन हो गया। मुकेश ने नंबर उसे दे दिया और कहा कि किराया मंगवाना है। मुकेश के पास जो स्कैनर भेजा गया था, वह उस पर जब स्कैन किया तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 87 हजार रुपये खाते से कट गए। जब संबंधित नंबर पर कॉल की गई तो वह बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें