फतेहाबाद। पुलिस की ओर से मुख्य बाजार में की गई तैनाती व कार्रवाई का काेई ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। शहर के अग्रसेन चौक से लेकर जवाहर चौक, जवाहर चौक से लेकर डीएसपी रोड, जवाहर चौक से बीघड़ चौक, थाना रोड पार्किंग से धर्मशाला रोड व जवाहर चौक से पुरानी तहसील रोड पर जाम न लगे ऐसा कोई दिन नहीं होता, जिससे वाहन चालकों व दुकानदारों को सारा दिन परेशानी होती है।
बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मचारियों का असर भी नजर नहीं आ रहा है। वहीं यातायात पुलिस की भी कार्रवाई बाजार में नजर नहीं आ रही है। वाहन चालक बीच सड़क पर वाहनों को खड़ा करके बाजार में खरीदारी करने निकले जाते हैं, उसके बाद उस वाहन की वजह से लग जाम लगता है तब भी वाहन चालक ध्यान नहीं देते। वहीं पुलिस कर्मचारी भी जाम लगने के बाद ध्यान देते हैं।
गाड़ी को उठाने की कार्रवाई का भी नहीं दिख रहा असर
- बाजार में जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस बाजार में गलत तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को क्रेन के जरिये उठाकर ले जाते हैं और कार्रवाई कर चालान करते हैं। लेकिन बाजार में इस कार्रवाई का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। वाहन चालक अपने हिसाब से ही वाहनों को सड़क पर खड़ा करके जा रहे हैं।
शहर की इन जगहों पर बनती है जाम
शहर के अग्रसेन चौक, थाना रोड पार्किंग, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, शिव चौक, धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड व पुरानी तहसील रोड पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण जाम लगता है। वहीं इन जगहों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। तब इन जगहों पर जाम लगता है।
-
यातायात पुलिस की ओर से गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है।
- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।