फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नो-एंट्री के बाद भी बाजार में घूम रही चहेतों की बड़ी गाड़ियां

विज्ञापन
तेहाबाद के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद होने के बावजूद बाजार में से गुजरती का
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन के कारण शहर के थाना रोड से लेकर जवाहर चौक तक बाजार में चारपहिया वाहनों के आवागमन को बंद किया गया है। पुलिस ने खुद ही बाजार में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई हुई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसको लेकर यातायात पुलिस ने थाना रोड पर बनी पार्किंग व जवाहर चौक पर चारपहिया वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेट लगाए हुए। साथ ही कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है, ताकि कोई भी वाहन बाजार में ना आ सके। बाजार की तरफ आने वाली सड़क को भी बंद किया ताकि कोई भी चार पहिया वाहन अंदर ना सके। लेकिन फिर भी बाजारों में चार पहिया वाहन आ रहे हैं। जिससे बाजार में जाम लग रहा है।
बाजार में जा रही सिर्फ चहेतों की गाड़ी
मुख्य बाजार में तैनात कर्मचारी अपने चहेतों की गाड़ी बाजार में जाने दे रहे हैं। वहीं साथ ही पुलिस की गाड़ी के अलावा अधिकारियों की गाड़ी भी बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रही है। वहीं आम जनता को ई-रिक्शा में सवार होकर भी बाजार में नहीं जा सकता। आम लोगों को बैरिकेट पर ही रोका जा गया है। वहीं अपने चहेतों की गाड़ी को अंदर तक जाने दिया जा रहा है। जिससे जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार बोले- गलत है प्रणाली
मुख्य बाजार में गाड़ी की एंट्री को लेकर दुकानदार रोशन लाल, मुकेश कुमार, विकास, सोहित आदि ने बताया कि बाजार में गाड़ियों का आवागमन बंद किया गया है, लेकिन पता नहीं कहां से गाड़ियां अंदर आ जाती है। पुलिस सख्ती तो कर रही है, लेकिन सिर्फ आम लोगों पर, चहेतों की गाड़ियों बाजार में आ रही है, जिससे बाजार में जाम लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें