फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एक साल बाद भी स्कूल भवनों के टेंडर नहीं, बच्चे दूसरे स्कूल में पढ़ने को मजबूर

Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला शहीद नरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन जिसमें चलाई जा रही प्राइमरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला समग्र शिक्षा विभाग की लेटलतीफी से मेहूवाला के दो राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के करीब 210 विद्यार्थी परेशान हैं। भवन निर्माण के एस्टीमेट तैयार होने और पुराने भवन तोड़े जाने के एक साल बाद भी टेंडर जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से दोनों स्कूलों के पुराने जर्जर भवन तोड़ दिए गए थे। नए भवन निर्माण के लिए विभाग ने करीब एक साल पहले एस्टीमेट तैयार किए थे। निर्माण शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों को नजदीकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कमरों में शिफ्ट करना पड़ा है।
वहां प्राथमिक कक्षाओं के बच्चे सीमित संसाधनों और जगह की कमी के बीच पढ़ाई कर रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में भी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन

विभागीय एस्टीमेट के अनुसार मेहूवाला स्थित शहीद खेतपाल सिंह राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में चार कमरे और बरामदा बनाया जाना है। इसके लिए 3 लाख 86 हजार 100 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। टेंडर प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है।
इसी तरह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मेहूवाला में भी चार कमरे और बरामदा बनाने की योजना है। इसके लिए भी 3 लाख 86 हजार 100 रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। दोनों स्कूलों में करीब 210 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश लोयल ने बताया कि शिक्षा विभाग को टेंडर जारी करके जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाना चाहिए ताकि छोटे बच्चों को पर्याप्त कमरे मिल सके। अभिभावकों ने मांग की है कि निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कर बच्चों को अपने स्कूल भवन में पढ़ाई की सुविधा दी जाए।
ग्रामीण अमर सिंह, पवन, राजेंद्र और कविता रानी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से पूरा कर दोनों प्राथमिक विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए, ताकि नौनिहालों को अपने ही स्कूल परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
-
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन में चल रही कक्षाएं
पुरान भवन करीब 40 वर्ष पुराने होने के बाद उसे जर्जर घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके बच्चों को नए और सुरक्षित क्लासरूम मिलेंगे। हालांकि महीनों बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले से ही कक्षाओं के छात्रों का दबाव है ऐसे में प्राथमिक विद्यालय के छोटे बच्चों के वहां बैठने से उनकी पढ़ाई और गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन



एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया अभी तक लंबित है। टेंडर लगने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- रोहताश, जेई, जिला समग्र शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें