फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 साल बाद भी उपकेंद्र के लिए जमीन तलाश रहा निगम

Mon, 27 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के एचएसवीपी सेक्टर ़10 व 11 की जगह जहां मिली है उपकेंद्र बनाने की जगह। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम शहर के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर 10 व 11 के पास बिजली उपकेंद्र बनाने के लिए पिछले 15 सालों से अपनी ही जमीन तलाश रहा है। सेक्टर कटते समय एचएसवीपी ने बिजली निगम को उपकेंद्र स्थापित करने के लिए करीब डेढ़ एकड़ जमीन आवंटित की थी लेकिन 15 बीत जाने के बाद भी निगम को इस जमीन की सही निशानदेही नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

इससे बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। एचएसवीपी और बिजली निगम के बीच तालमेल की कमी का सीधा असर शहर की बिजली व्यवस्था और विकास कार्यों पर पड़ रहा है। जमीन का सही स्थान चिह्नित न होने के कारण एस्टीमेट बनाकर निर्माण कार्य शुरू करने का काम नहीं हो पा रहा है जिससे बिजली निगम का उपकेंद्र कागजों तक ही सीमित होकर रह गई हैं।
सेक्टर 10 व 11 में घर बनने शुरू हो गए हैं। इन घरों को फिलहाल सेक्टर तीन में बने बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसको लेकर बिजली निगम से एचएसवीपी से जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

-
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

बिजली उपकेंद्र का निर्माण पूरा होने से शहर में निर्बाध व सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। सेक्टर 9, 10 और 11 की बिजली समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। नया नागरिक अस्पताल और लघु सचिवालय की हॉट लाइन इस उपकेंद्र से जुड़ेंगे जिससे आपातकालीन और मरम्मत कार्य के दौरान अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती नहीं होगी। वहीं इससे शहरी उपकेंद्र व सेक्टर तीन के उपकेंद्र से लोड कम होगा।
-
:: एचएसवीपी के जमीन का भौतिक कब्जा और सटीक निशानदेही मिलते ही निगम तुरंत इसका एस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजेगा। बजट मंजूर होते ही बाउंड्री वॉल और सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, सिटी एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें