फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ईओ ने घरों में जाकर गीले व सूखे कचरे की ली जानकारी

Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ठाकर बस्ती में घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरे की जानकारी लेते हुए ईओस्त्रोत नगर पर
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन वीरवार को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फील्ड में उतरा। डोर टू डोर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लेने के लिए अधिकारी कॉलोनियों में गए। वहीं पॉलिथीन चालान काटने के लिए पहुंचे तो दुकानदार गायब हो गए। वहीं टीम ने अतिक्रमण भी हटाया।बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण मार्च माह में शुरू होना है। इसको लेकर ईओ राजेंद्र सोनी, सिटी टीम इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश ठाकर बस्ती में पहुंचे। यहां पर ईओ ने घर-घर में जाकर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने सफाई को लेकर संतुष्टि जाहिर की। लेकिन गीला-सूखा अलग-अलग कचरे को लेकर जागरूक नहीं मिले। ईओ ने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के निर्देश दिए। वहीं वीरवार शाम को अधिकारियों ने अग्रवाल कॉलोनी में निरीक्षण किया।

- पुरानी सब्जी मंडी में गायब हुए दुकानदार

शहर की पुरानी सब्जी मंडी में एकल उपयोग प्लास्टिक को लेकर अधिकारी पहुंचे तो दुकानदार गायब हो गए। नगर परिषद ने इसको लेकर भी अभियान चला रखा है। अधिकारियों को देखकर दुकानदार गायब हो गए तो कोई शटर नीचे करके चला गया। पुरानी सब्जी मंडी में एकल उपयोग प्लास्टिक की होलसेल दुकानें हैं।
विज्ञापन


- नगर परिषद ने हटवाया अतिक्रमण

नगर परिषद प्रशासन ने वीरवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, मल्टीपर्पज पार्किंग के बाहर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान रेहड़ी संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें