फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेजड़ी वृक्षों की कटाई के विरोध में उतरे पर्यावरण प्रेमी

Tue, 10 Feb 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान में सोलर प्लांट स्थापित करने के नाम पर खेजड़ी पेड़ों की कटाई के विरोध में मंगलवार को पर्यावरण प्रेमियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीसी विवेक भारती को ज्ञापन साैंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने निजी कंपनियों द्वारा सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर खेजड़ी वृक्षों की कटाई की जा रही है। खेजड़ी को न केवल राजस्थान का राज्य वृक्ष माना जाता है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन, जैव विविधता और स्थानीय जनआस्था से भी जुड़ा हुआ पवित्र वृक्ष है। ज्ञापन में 1730 ईस्वी में जोधपुर के खेजड़ली गांव में अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 363 लोगों द्वारा खेजड़ी वृक्षों की रक्षा के लिए किए गए बलिदान का उल्लेख भी किया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमियों ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लें और राजस्थान सरकार को आवश्यक निर्देश दें, ताकि खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर तत्काल रोक लगाई जा सके और पर्यावरण व जैव विविधता की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी राजीव सेतिया, दुष्यंत शर्मा, मोहन लाल नारंग, एडवोकेट धर्मपाल जाखल, राजेंद्र कुमार बिश्नोई, केदार जांगड़ा, पवन शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें