फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नजर आया उत्साह, महिला यात्री उमड़ी

Thu, 27 Aug 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस में चढने का प्रयास करते हुए यात्रीगण। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की मुफ्त बस यात्रा शुरू होते ही टोहाना बस अड्डे पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार की सुविधा के बावजूद निजी बसों में मुफ्त सफर पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से महिलाओं में असमंजस बना रहा।
विज्ञापन

अड्डा स्टेशन सुपरवाइजर सुरेश दहिया ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। यह सुविधा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तक सफर के लिए मान्य है। मुफ्त यात्रा वीरवार दोपहर 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी।
त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टोहाना डिपो से 56 बसें संचालित की गई हैं। इसके अलावा चार बसें रिजर्व रखी गई हैं, ताकि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को परेशानी न हो। बस अड्डे पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। बसों के पहुंचते ही सीट पाने की होड़ दिखाई दी। कई यात्रियों ने खिड़कियों से सामान बसों में चढ़ाया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर दहिया ने बताया कि निजी बस संचालकों के लिए सरकार की तरफ से अभी कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला है। इसलिए फिलहाल मुफ्त यात्रा की सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की बसों में ही लागू है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें