फतेहाबाद। मौसम में बदलाव से ईएनटी की ओपीडी बढ़ी है। कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 125 से 150 तक पहुंच गई है। बदलते मौसम में ठंडे पेय पदार्थो के सेवन से गले में संक्रमण हो रहा है। ओपीडी में मरीज गले में खराश, दर्द और लगातार नाक बहने के उपचार के लिए पहुंच रहे है।
अस्पताल में ओपीडी पहले 100 से 125 मरीजों तक थी, जो कि पिछले 10 दिनों से बढ़ रही है। ईएनटी डॉ. जयप्रकाश का कहना है कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ठंडे पेय पदार्थो से परहेज रखें। एयर कंडीशन जगह पर बैठने के बाद एक दम बाहर न निकलें। गले में लगातार दिक्कत हो रही है तो चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लें।
-
बुखार के बढ़ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार की ओपीडी भी बढ़ रही है। खांसी-जुकाम और बुखार को लेकर रोजाना अस्पताल में 100 से 125 मरीज पहुंच रहे है। विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मौसम में परिवर्तन के चलते स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। ऐसे में बाहर की चीजें खाने बचें और घर का सामान्य खाना ही खाएं।