फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्रवाई के बाद फिर अतिक्रमण का राज

Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन में बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। शुक्रवार सुबह अभियान चलाकर करीब 25 दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया गया। इसके बावजूद एक घंटे बाद ही हंस मार्केट में रेहड़ियां फिर सज गईं।
विज्ञापन

नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई की। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही त्योहारी सीजन में प्रशासन का सहयोग करने और सड़क व फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की अपील की।
हालांकि कार्रवाई के करीब एक घंटे बाद ही हंस मार्केट में दोबारा रेहड़ियां सज गईं। इससे अतिक्रमण हटाने के अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने और राहगीरों को अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए नियमित निगरानी की जरूरत है।
विज्ञापन

-

20 दिन में तीन बार अभियान, फिर भी जाम से राहत नहीं
हंस मार्केट में अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर परिषद पिछले 20 दिन में तीन बार अभियान चला चुकी है लेकिन हालात में खास सुधार नहीं हुआ। दुकानों के बाहर सामान रखने के साथ सब्जी की रेहड़ियां लगने से सड़क पर चलने की जगह कम हो जाती है। व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम लग जाता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
-
जवाहर चौक और धर्मशाला रोड पर सोमवार से लगेगी जंजीर
बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अब नए इंतजाम करने की तैयारी है। सोमवार से थाना रोड और धर्मशाला रोड के बीच पिलर लगाए जाएंगे। इनके बीच जंजीर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। इससे पहले बाजार में यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाए गए ट्रैफिक कोन का प्रयोग प्रभावी नहीं रहा।
-
हंस मार्केट में तैनात होंगे दो कर्मचारी
नगर परिषद की ओर से हंस मार्केट में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की योजना है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान भी निगरानी करेंगे। नगर परिषद के एसआई राहुल कुमार और महेश कुमार और ट्रैफिक थाना प्रभारी जय सिंह का कहना है कि दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें