फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में हटवाया गया अतिक्रमण, 20 दुकानों का सामान किया जब्त, कई को चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 08 Nov 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के दौरान सामान कब्जे में लेते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शुक्रवार दोपहर को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने शहर के चार मरला कॉलोनी, थाना रोड, जवाहर चौक में दुकान के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया। इसके अलावा कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

टीम के मुताबिक करीब 20 दुकानों का सामान जब्त किया गया है, जिन्होंने पहले दी गई चेतावनी के बाद भी सामान नहीं हटाया था। अभियान के दौरान थाना रोड पर कई दुकानदारों ने विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि जानबूझकर तंग किया जा रहा है और पहले ही काम नहीं है। अभियान के दौरान एसआई महेश कुमार, राहुल कुमार और सफाई दारोगा व कर्मचारी मौजूद रहे। एसआई ने दुकानदारों का कहा कि उन्हें पहले भी चेतावनी दी गई है लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है। अतिक्रमण के कारण शहर में जाम की स्थिति बन रही है।
- हंस मार्केट में सोमवार को चलेगा अभियान
शहर में थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक, हंस मार्केट में जाम की स्थिति रहती है। शाम के समय थाना रोड और हंस मार्केट में पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को हंस मार्केट में अभियान चलाकर रेहड़ी व स्टॉलों को हटवाया जाएगा। इसके अलावा बाजार और हिसार-सिरसा रोड पर भी अभियान चलाकर सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें